हाजीपुर: जंदाहा में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मियों को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जंदाहा प्रखंड परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानांतरित हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक को भावभीनी विदाई दी गई. वहीं, नवपदस्थापित अंचलाधिकारी रविशंकर और प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी मुन्ना कुमार का स्वागत किया गया.

विज्ञापन

Hajipur News : जंदाहा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जंदाहा प्रखंड से स्थानांतरित हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई. वहीं नवपदस्थापित अंचलाधिकारी रविशंकर एवं प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी मुन्ना कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया.

विज्ञापन

स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यों की सराहना

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष एवं मुखिया अनूपलाल सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने किया. अपने संबोधन में बीडीओ प्रशांत कुमार ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुकुल रंजन के करीब तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित की. उन्होंने स्थानांतरित पंचायत सचिवों, डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रधान सहायक सहित पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

लोकसेवक के रूप में कार्यशैली की सराहना

प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश सहनी, 20 सूत्री अध्यक्ष अनूपलाल सिंह एवं मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश राय सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने बीपीआरओ मुकुल रंजन और अन्य स्थानांतरित कर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें कुशल एवं समर्पित लोकसेवक बताया. उन्होंने सभी के बेहतर भविष्य की कामना की.

नवपदस्थापित अधिकारियों का हुआ स्वागत

समारोह के दौरान नवपदस्थापित अंचलाधिकारी रविशंकर और प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी मुन्ना कुमार का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनसे बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई.

कई जनप्रतिनिधि और कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया विनोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजीव रंजन राय उर्फ जीतू राय, मनोज कुमार, पवन कुमार, पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार, सुबोध कुमार, चंदन कुमार, डॉ. शिवशंकर राय उर्फ गज्जू राय, महनार के पूर्व प्रमुख सुनील कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि विपिन ठाकुर, शिक्षक राजीव झा, प्रखंड कर्मी चंद्रशेखर साह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन