hajipur news. शौच के लिए घर से निकली किशोरी से दो बदमाशों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. शौच के लिए घर से निकली किशोरी से दो बदमाशों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एक आरोपित सन्नी कुमार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात शौच के लिए गयी एक किशोरी के साथ दो बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. इस मामले में स्थानीय लोगों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस सौंप दिया. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. साथ ही इस घटना में दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में आरोप लगाया है कि शनिवार की देर रात वह घर के बगल में शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान दो युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. किशोरी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एक आरोपित सन्नी कुमार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पीड़िता के बयान पर इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही. लड़की की मेडिकल जांच करायी गयी है. पीड़िता के बयान पर दो आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की गयी है. इस मामले में फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन