hajipur news. यूपी के तीन धंधेबाज 27 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या चार से धंधेबाज को किया गिरफ्तार, धंधेबाजों को जीआरपी ने थाने पर लाकर आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की
हाजीपुर. जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 से गश्ती के दौरान 27 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों को जीआरपी ने थाने पर लाकर आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि रविवार की शाम सहायक अवर निरीक्षक राजेश चौबे, सुजीत कुमार एवं आदित्य कुमार के द्वारा प्लेटफार्म नंबर चार पर गश्ती की जा रही थी. इसी दौरान सद्भावना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी. ट्रेन रुकने के बाद बोगी से तीन व्यक्ति काला रंग का बैग लेकर ट्रेन से नीचे उतरा. जीआरपी पर नजर पड़ते ही तीनों युवक छुपकर भगाने का प्रयास करने लगा. जीआरपी ने तीनों को खदेड़कर पकड़ लिया. बताया गया कि युवकों के बैग की तलाशी लेने पर बैग से विदेशी शराब की बोतल बरामद किया गया. इस संबंध में पूछने पर तीनों व्यक्ति ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जीआरपी ने अजीत कुमार के बैग से 8.250 लीटर, कृष्ण कुमार के बैग से करीब 9 लीटर एवं नवीन कुमार के बैग से 9.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. गिरफ्तार किए गए शराब धंधेबाज उत्तर प्रदेश के करौदी कला थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार, कृष्ण कुमार एवं महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी नवीन कुमार बताया गया. पूछताछ के दौरान धंधेबाजों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से शराब लेकर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार में सप्लाई के लिए आया थाए जहां डिलीवरी देने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




