Hajipur News : पातेपुर में नर्सिंग होम पर छापेमारी के लिए गयी टीम बैरंग लौटी वापस

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 25 Mar 2025 11:05 PM

विज्ञापन

महुआ एसडीओ के निर्देश पर पातेपुर में दूसरे दिन भी अवैध नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. हालांकि बीडीओ दीपक कुमार के नेतृत्व में पातेपुर के गनौर चौक स्थित एक नर्सिंग होम में छापेमारी के लिए गयी टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

हाजीपुर/पातेपुर. महुआ एसडीओ के निर्देश पर पातेपुर में दूसरे दिन भी अवैध नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. हालांकि बीडीओ दीपक कुमार के नेतृत्व में पातेपुर के गनौर चौक स्थित एक नर्सिंग होम में छापेमारी के लिए गयी टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा. वहीं सोमवार को पातेपुर में हुई छापेमारी के दौरान पाये गये दो अवैध नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एसडीओ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पातेपुर थाने में आवेदन दिया है. प्रशासनिक कार्रवाई के बाद कई नर्सिंग होम संचालक बंद कर गायब हो गये हैं. इस संबंध में पातेपुर बीडीओ ने बताया कि मंगलवार को भी महुआ एसडीओ के निर्देश पर पातेपुर में एक नर्सिंग होम में छापेमारी करने के लिए टीम गयी थी, लेकिन एसडीओ द्वारा दिये गये लोकेशन पर कोई नर्सिंग होम नहीं पाया गया. छापेमारी टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद वापस लौट गयी. बताया गया कि बीते सोमवार को पातेपुर बाजार में एक, सिमरवारा चौक स्थित एक तथा चिकनौटा चौक स्थित दो नर्सिंग होम में एसडीओ की मौजूदगी में छापेमारी की गयी थी. नर्सिंग होम का लाइसेंस नहीं होने के कारण चांदनी हॉस्पिटल, राम ज्योति स्वास्थ्य परामर्श केंद्र, सिमरवारा तथा चिकनौटा स्थित स्वास्थ्य सेवा केंद्र को सील कर दिया गया था. इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एसडीओ के निर्देश पर दो नर्सिंग होम चांदनी हॉस्पिटल तथा राम ज्योति स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. वहीं, बाजार स्थित मां दुर्गा सेवा सदन में अवैध रूप से बिना निबंधित डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने के आरोप में संचालक से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन