सौतेली मां ने किया था चार साल की बच्ची का अपहरण, बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 10:32 PM
वैशाली जिले के पातेपुर थाने की पुलिस ने बरडीहा तुर्की गांव से अपनी ही सौतेली पुत्री के अपहरण के आराेप में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बच्ची तथा महिला को दिल्ली से बरामद किया है.
वैशाली जिले के पातेपुर थाने की पुलिस ने बरडीहा तुर्की गांव से अपनी ही सौतेली पुत्री के अपहरण के आराेप में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बच्ची तथा महिला को दिल्ली से बरामद किया है. इस मामले में बच्ची की दादी ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महिला को बच्ची के साथ दिल्ली से बरामद कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव निवासी ललीतेश्वर राय की पत्नी देवकी देवी ने बीते 29 जून को अपनी चार वर्षीया पोती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में महिला ने अपनी ही बहू पर पोती के अपहरण करने का आरोप लगाया था. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महिला को दिल्ली से बच्ची के साथ बरामद कर आवश्यक पूछताछ के बाद महिला को जेल भेज दिया है. बताया गया कि महिला का बरडीहा गांव निवासी युवक संतोष कुमार के साथ तीसरी शादी है. संतोष की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने तीन माह पूर्व ही सविता कुमारी से शादी की थी. उसे पहले से ही एक पुत्र एवं एक पुत्री है. दूसरी पत्नी सविता कुमारी अपने घर से बीते 28 जून को घर में बिना किसी को बताये बच्ची को लेकर दिल्ली चली गयी थी. काफी खोजबीन के बाद भी महिला तथा बच्ची का पता नहीं चलने पर उसकी दादी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










