वैशाली: बिदुपुर के माइल से अवैध सफेद बालू लोडेड एक ट्रैक्टर जब्त, जुर्माना भी लगया गया

Updated:
विज्ञापन

थाने में जब्त बालू लोडेड ट्रेक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली जिले के बिदुपुर में खनन विभाग की छापेमारी में अवैध सफेद बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया. सरकार द्वारा बालू कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे हो रहे कारोबार का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में खनन विभाग के द्वारा शनिवार के अहले सुबह की गयी छापेमारी से हड़कंप मच गया. खनन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह सफेद बालू लोडेड एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया. जब्त किए गए वाहन को थाना पर लाया गया. जब्त किए गए वाहनों पर जुर्माना लगा कर करवाई की प्रक्रिया शुरू की गयी. सरकार की ओर से 15 जून से बालू की कटाई पर प्रतिबंध लगा दी गयी थी. मौसम की स्थिति को देखते हुए विभाग ने 15 दिन की छूट देकर 30 जून तक कटाई की परमिशन दे रखी थी और 01 जुलाई से पूरे बिहार में बालू पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दी गयी थी. इसके बाबजूद सफेद बालू का चोरी छिपे कारोबार किया जा रहा है सूत्रों की माने तो खनन द्वारा बिदुपुर के माइल, भैरोपुर, रजासन और खिलवत में छापेमारी की गयी और माइल से एक बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि खनन विभाग द्वारा अवैध सफेद बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया गया है राजस्व की क्षति का आकलन कर नियमानुसार करवाई की जा रही है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन