वैशाली: एसपी शुभांक मिश्रा ने महुआ मोड़ पर रात्रि वाहन जांच का औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

Author Abhishek Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
एसपी निरीक्षण | Prabhat Khabar Network

एसपी निरीक्षण | Prabhat Khabar Network

पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने महुआ मोड़ पर चल रहे रात्रिकालीन सघन वाहन जांच अभियान का निरीक्षण किया. उन्होंने खुद सड़क पर उतरकर वाहनों की तलाशी ली और सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम महुआ मोड़ पर रात्रिकालीन सघन वाहन जांच अभियान का पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खुद सड़क पर उतरकर वाहनों की तलाशी ली. अभियान की प्रभावशीलता का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा के निर्देश दिए. उन्होंने प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच करने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा जिले में यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. एसपी शुभांक मिश्रा ने दोटूक शब्दों में निर्देश दिया कि रात्रि कालीन वाहन जांच अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन