hajipur news. सोनपुर मंडल ने टिकट जांच में एक दिन में वसूला 56 लाख से अधिक का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने 16 जून सोमवार को विशाल टिकट जांच अभियान चलाया, जिसमें ऐतिहासिक सफलता मिली, अभियान में मंडल के वाणिज्यिक अधिकारियों, टिकट जांच कर्मियों व सहायक कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही

विज्ञापन

हाजीपुर. पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने 16 जून सोमवार को विशाल टिकट जांच अभियान चलाया, जिसमें ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई. इस अभियान में मंडल के वाणिज्यिक अधिकारियों, टिकट जांच कर्मियों एवं सहायक कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही. इस विशेष अभियान के दौरान 7,607 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 56 लाख 52 हजार 750 रुपया का जुर्माना वसूला गया. यह राशि किसी भी एक दिन की टिकट जांच से हुई अब तक की सबसे अधिक आय है, जो कि पूर्व मध्य रेल के किसी भी मंडल द्वारा प्राप्त की गई सर्वकालिक उच्चतम कमाई है.

मालूम हो कि सोनपुर मंडल में विंडों टिकट सेल में पैसेंजर आय में गत वर्ष मई माह से इस वर्ष मई माह तक पैसेंजर आवागमन में 37.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, साथ ही साथ 46.76 प्रतिशत अधिक राजस्व की भी प्राप्ति हुई. यह उपलब्धि न केवल यात्रियों में नियमों के पालन की भावना को मजबूत करती है, बल्कि राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह की सक्रियता और सजगता बनाए रखने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन