ePaper

hajipur news. कुछ महीनों में ही खराब हुई सोलर स्ट्रीट लाइट

Updated at : 25 Jun 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. कुछ महीनों में ही खराब हुई सोलर स्ट्रीट लाइट

बकसामा पंचायत स्थित वार्ड आठ के रुसुलपुर गंगटी महादलित टोले में लगायी गयी सोलर स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा सताने लगा है

विज्ञापन

प्रेमराज. गोरौल की बकसामा पंचायत स्थित वार्ड आठ के रुसुलपुर गंगटी महादलित टोला में लगायी गयी सोलर स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा सताने लगा है. कभी रात के अंधेरे में उजाला बिखेरने वाली लाइट आज वीरान पड़ी है. कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है. अंधेरे का लाभ लेकर चोर अपना काम आसानी से निपटा ले रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश का माहौल है.

पूर्व उप मुखिया अरविंद कुमार, अशोक पासवान, सुरेन्द्र पासवान, शिव शंकर पासवान, लखिंद्र पासवान, सुरेश पासवान, विकास पासवान, विजय पासवान, चंदन पासवान, सूरज कुमार पासवान आदि लोगों ने बताया कि बीते फरवरी माह में सोलर लाइट लगाया गया था. जो कुछ दिन तक ठीक-ठाक रूप से जला. लेकिन बीते तीन महीनों से अब यह बंद है, जो प्रशासनिक उपेक्षा का सबूत पेश कर रहा है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि स्थानीय मुखिया मो हासिम से भी इसकी शिकायत की गयी लेकिन अब वे भी पंचायत की गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. वर्षा के दिनों में सांप बिच्छू निकलते रहते हैं. अगर सोलर लाइट जलता तो लोगों को अंधेरे में सांप बिच्छू का डर तो नहीं रहेगा. मुखिया ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट का काम विभाग द्वारा कराया गया है. खराब होने की शिकायत कई बार विभाग से की गयी है. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

सोलर स्ट्रीट लाइट खराब होने की कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर अपने स्तर पर जांच कर संबंधित एजेंसी से मरम्मत का कार्य कराया जायेगा.

रवि कुमार,

बीपीआरओ, गोरौल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन