hajipur news. भूमि विवाद में हुई मारपीट में छह लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. भूमि विवाद में हुई मारपीट में छह लोग घायल

हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के मौदह चतुर गांव में शनिवार की घटना, तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किया गया रेफर, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन

हाजीपुर. हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के मौदह चतुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गये. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टर ने तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. एक की हालत गंभीर बतायी गयी है. इस मामले में एक पक्ष की ओर से पुलिस को आवेदन दिया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का नगर थाना की पुलिस ने फर्द बयान दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में सदर अस्पताल में भर्ती घायल मौदह चतुर गांव निवासी धर्मनाथ सिंह ने नगर थाना की पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि बीते शनिवार को उसकी जमीन पर उसके पट्टीदार जबरदस्ती कब्जा करने के लिए आये था. इसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा एवं रॉड से हमला कर दिया. इसमें धर्मनाथ सिंह, रामजी सिंह तथा अभय चंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं तीन अन्य लोगों को भी चोटें लगी है. मौके पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी से भर्ती कराया जहां से तीन लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मौदह चतुर गांव में भूमि विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है. इस मामले में पीड़ित पक्ष का सदर अस्पताल में नगर थाना की पुलिस ने घायल का फर्द बयान दर्ज किया है. वहीं आरोपित पक्ष ने थाना पर आकर लिखित आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है. फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन