ePaper

Hajipur News:राष्ट्रीय लोक अदालत में 9.31 करोड़ रुपये की राशि का हुआ सेटलमेंट

Updated at : 14 Dec 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News:राष्ट्रीय लोक अदालत में 9.31 करोड़ रुपये की राशि का हुआ सेटलमेंट

हाजीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2934 मामले का निष्पादन किया गया. साथ ही नौ करोड़ 31 लाख 42 हजार 69 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. हाजीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2934 मामले का निष्पादन किया गया. साथ ही नौ करोड़ 31 लाख 42 हजार 69 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीवनलाल, गौरव कमल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को कानून का लाभ दिलाया जाये. इसके लिए सभी स्तरों पर व्यापक जन जागरूकता की जरूरत है, ताकि न्यायालय पर से मुकदमों का बोझ कम किया जा सके तथा लोगों को त्वरित न्याय दिया जा सके. उन्होंने कहा कि न्याय पाना लोगों का अधिकार है तथा समय पर लोगों को न्याय मिले यह सुनिश्चित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत द्वारा मुकदमों के निष्पादन से मुकदमों का अंतिम समाधान होता है तथा समाज में अमन, चैन एवं भाईचारा का माहौल काम होता है. कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी अपने मुकदमों का निष्पादन शिविर के माध्यम से कराये. आप सभी अपने मुकदमों का निष्पादन कराकर तथा इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें, ताकि दूसरे लोग भी इसका लाभ ले सकें. शिविर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीवन लाल एवं गौरव कमल ने लोगों से सुलह समझौता के आधार पर मुकदमों के निष्पादन करने की अपील की. कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवाकांत झा ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा शिविर के माध्यम से अधिक-से-अधिक मुकदमे के निष्पादन में सहयोग करें. कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया. आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी ने किया. बताया गया कि शिविर में कुल 27020 मामलों को निस्तारण के लिए रखा गया, जिसमें 19229 पूर्व विवाद वाद तथा 7791 न्यायालय में लंबित मामलों को रखा गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी ने बताया कि शिविर में कुल 2934 मामलों का निस्तारण किया गया तथा नौ करोड़ 31 लाख 42 हजार 69 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया. मामलों के निष्पादन के लिए कुल 23 बेंच बनाये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन