वैशाली: चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने वाला बदमाश गिरफ्तार, दो मोबाइल और बाइक बरामद

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के साथ रेल पुलिस | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपी के साथ रेल पुलिस

हाजीपुर में आरपीएफ ने चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है.

विज्ञापन

Hajipur News: पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट हाजीपुर की ओपी भगवानपुर टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन से मोबाइल छिनतई करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से छीने गए दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई है.

आरपीएफ पोस्ट हाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बुधवार देर रात भगवानपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का गश्ती दल तैनात था. इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में बाइक के साथ वहां से भागने की कोशिश कर रहा था.

पीछा कर दबोचा गया आरोपी

युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर आरपीएफ जवानों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसकी पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई. आरपीएफ के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल झपट्टा मारकर छीना था.

दो मोबाइल और बाइक जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया गया.

जीआरपी को सौंपा गया मामला

आरपीएफ ने आरोपी और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना मुजफ्फरपुर के हवाले कर दिया है. मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जा रही है.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन