सोनपुर मंडल में रेल संरक्षा कार्यों को मिली रफ्तार, डीआरएम ने एलएचएस और समपार फाटकों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक व अन्य
सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन ने रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समपार फाटकों और एलएचएस का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया.
Hajipur News: रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने विभिन्न समपार फाटकों तथा निर्माणाधीन एवं विकसित लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ संरक्षा, गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की.
डीआरएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और स्थानीय लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि समपार फाटकों के स्थान पर एलएचएस जैसी संरचनाओं का विकास रेल और सड़क दोनों यातायात के लिए अधिक सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करता है.
कई महत्वपूर्ण समपार फाटकों का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने परमानंदपुर-नयागांव रेलखंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या-9C तथा दिघवारा-बड़ागोपाल रेलखंड में अंबिका भवानी हॉल्ट के समीप स्थित समपार फाटक संख्या-18 का जायजा लिया.
इस दौरान समपार फाटकों की सुरक्षा व्यवस्था, सड़क संपर्क, चेतावनी संकेतक, रेल परिचालन की सुरक्षा तथा भविष्य की विकास योजनाओं की समीक्षा की गई.
गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर
डीआरएम अमित सरन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संरक्षा संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि निर्माण और अनुरक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है. समपार फाटकों के उन्मूलन और सुरक्षित विकल्पों के विकास की दिशा में सोनपुर मंडल लगातार कार्य कर रहा है. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल अभियंता-प्रथम सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











