वैशाली: देसरी में SDO ने योजनाओं की जांच की, राशन कार्ड सत्यापन के साथ बांटा पर्चा

Author Manohar kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
जांच करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network

जांच करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network

वैशाली जिले के देसरी प्रखंड में सरकारी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए एसडीओ अंकित कुमार ने कई पंचायतों का दौरा किया. उन्होंने राशन कार्ड सत्यापन, सड़क निर्माण और अभियान बसेरा के कार्यों की समीक्षा की.

विज्ञापन

Vaishali News : वैशाली जिला के देसरी प्रखंड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एसडीओ अंकित कुमार ने जहांगीरपुर शाम, जफराबाद और देसरी पंचायत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया, राशन कार्ड लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया तथा अभियान बसेरा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की.

राशन कार्ड सत्यापन और बास्कीत पर्चा वितरण

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने राशन कार्ड लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया. वहीं जफराबाद के महादलित टोले में पात्र परिवारों के बीच बास्कीत पर्चा का वितरण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए.

सड़क निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

महादलित टोले के संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर एसडीओ ने बीडीओ को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

जल निकासी समस्या का होगा समाधान

जहांगीरपुर शाम में एक स्थानीय व्यक्ति ने जल निकासी की समस्या से एसडीओ को अवगत कराया. स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक मकान निर्माण के कारण पुलिया बंद कर दी गई है, जिससे पानी का निकास बाधित हो रहा है. एसडीओ के निर्देश पर गृहस्वामी ने पुलिया हटाने पर सहमति जताई. मामले की निगरानी की जिम्मेदारी अंचल अधिकारी को सौंपी गई है.

अभियान बसेरा की भी हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अभियान बसेरा के अंतर्गत बंदोबस्ती और बास्कीत पर्चा वितरण की भी जांच की. उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस मौके पर अंचल अधिकारी, बीडीओ तथा अन्य संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन