hajipur news. पुलिस-प्रशासन के विरोध में निकाला गया अतिपिछड़ा आक्रोश मार्च

Updated at : 03 Mar 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. पुलिस-प्रशासन के विरोध में निकाला गया अतिपिछड़ा आक्रोश मार्च

अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को पुलिस-प्रशासन के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया, प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया

विज्ञापन

हाजीपुर. अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को पुलिस-प्रशासन के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया. हाजीपुर सदर प्रखंड परिसर से शुरू हुआ अतिपिछड़ा आक्रोश मार्च अनवरपुर चौक, सिनेमा रोड होते हुए राजेन्द्र चौक, गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंचा. वहां प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया. अतिपिछड़ा आक्रोश मार्च में शामिल लोग पुलिस-प्रशासन पर अतिपिछड़ों पर जुल्म करने का आरोप लगा रहे थे. आक्रोशित लोग सलखन्नी मौदह गांव में दो बच्चियों से उसके चचेरे भाई के सामने हुए दुष्कर्म मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगा रहे थे. साथ ही कटहरा पुलिस पर निर्दोष युवक की निर्ममतापूर्वक पिटाई करने का भी आरोप लगाया. साथ ही भगवानपुर में बीते रविवार को अतिपिछड़ा के युवक को हत्या कर पेड़ से टांगने के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने दो बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को सजा दिलाने, कटहरो ओपी प्रभारी पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने, एसी-एसटी की तरह अतिपिछड़ा थाना बनाने और एससी-एसटी की तरह अतिपिछड़ा की हत्या पर आठ लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान करने की भी मांग की. अध्यक्षता राजेश गांधी ने की तथा संचालन मुस्ताक भाई ने किया. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान, चन्देश्वर साह, बच्चू प्रसाद वीरू, धर्मेंद्र मालाकार, तरुण सिंह, पिन्टू, गणेश महतो, लक्ष्मण महतो, पूजा चौहान, गणेश महतो, मदन महतो, आनंदी प्रसाद, पूजा चौहान, मोहन मंडल आदि लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन