हाजीपुर में वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल वरिष्ठ नागरिक | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर के लोदीपुर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में सोमवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन सचिव विजय कुमार सिंह ने किया.

संगठन की गतिविधियों और योजनाओं पर चर्चा

बैठक में कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. सचिव विजय कुमार सिंह ने संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के हित में कई नई योजनाओं का प्रस्ताव रखा.

पत्रिका प्रकाशन का रखा गया प्रस्ताव

सदस्यों ने सुझाव दिया कि संगठन की ओर से एक पत्रिका प्रकाशित की जाए, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक सरोकारों और उनके विचारों से जुड़े लेख प्रकाशित हों. अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने सदस्यों से आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत बनाने का आह्वान किया.

काव्य पाठ से बना खुशनुमा माहौल

बैठक के बाद काव्य पाठ का आयोजन हुआ. इसमें डॉ. अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, शिवबालक राय प्रभाकर और अखौरी चंद्रशेखर सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर वातावरण को साहित्यिक और आनंदमय बना दिया. बैठक में राजेंद्र पटेल, उमेश प्रसाद सिंह, लालबाबू सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार झा, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज राय, अजबलाल राय समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Devendra Gupt

लेखक के बारे में

By Devendra Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन