बांकीपुर उपचुनाव के रुझानों पर क्यों चुप रहे तेजस्वी यादव? हरिहरनाथ मंदिर से दिया यह जवाब, देखिए वीडियो

Updated:
विज्ञापन
तेजस्वी यादव मिडिया से बात करते हुए | Prabhat Khabar Network

तेजस्वी यादव मीडिया से बात करते हुए

बांकीपुर उपचुनाव के रुझानों के बीच तेजस्वी यादव ने राजनीतिक टिप्पणी से परहेज किया। उन्होंने सावन की पहली सोमवारी पर हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

Tejashwi Yadav at Hariharnath Temple : बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सावन की पहली सोमवारी पर सोनपुर स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान मीडिया ने चुनावी रुझानों पर सवाल पूछा, लेकिन तेजस्वी यादव ने राजनीतिक प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

चुनावी सवालों से बचते दिखे तेजस्वी यादव

सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, "चुनाव तो आते-जाते रहेंगे. आज सावन की पहली सोमवारी है और हम बाबा हरिहरनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आए हैं. इस पर क्या टिप्पणी करें."

View on Instagram

हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर तेजस्वी यादव ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिर पहुंचने पर स्थानीय प्रबंध समिति ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे.

राज्य की सुख-शांति की कामना

मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से पूरे बिहार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है. उन्होंने श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुरक्षित यात्रा की भी कामना की.

बांकीपुर उपचुनाव के शुरुआती रुझान

मतगणना के शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिंह दूसरे स्थान पर और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर चल रही हैं. हालांकि अंतिम परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

पहली सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र और पूजन सामग्री के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

Also Read : PHOTOS : पहली सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा हाजीपुर, सुबह-सुबह बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी, 10 तस्वीरों में देखें नजारा


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन