पटना से 11 देशों में राखी भेजने के लिए रेट जारी, डाक विभाग की अपील-जल्द ही कर लें बुकिंग

Updated:
विज्ञापन
पटना से राखी भेजने के डाक शुल्क और नियम जारी

AI निर्मित प्रतीकात्मक तस्वीर.

रक्षाबंधन पर विदेश में रहने वाले भाइयों को समय पर राखी पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है. सभी डाकघरों को अंतरराष्ट्रीय राखियों की बुकिंग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है. जानें शुल्क और आवश्यक दस्तावेज.

विज्ञापन

Rakshabandhan 2026 : रक्षाबंधन को लेकर भारतीय डाक विभाग ने विदेशों में रहने वाले भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है. सभी डाकघरों को निर्देश दिया गया है कि अंतरराष्ट्रीय डाक से भेजी जाने वाली राखियों की बुकिंग और प्रेषण में विशेष सावधानी बरती जाए, ताकि वे सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

पटना जीपीओ सहित प्रमुख डाकघरों में अंतरराष्ट्रीय डाक की बुकिंग की जा रही है. पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द राखी भेजें. इससे समय पर बुकिंग कराने से राखी रक्षाबंधन से पहले विदेश में रहने वाले भाइयों तक पहुंचने की संभावना अधिक रहती है.

डाकघर में करने होंगे ये काम

राजदेव प्रसाद ने बताया कि डाकघर काउंटर पर भेजने वाले को एक फॉर्म दिया जायेगा. उसे अनिवार्य रूप से भरनी होगी. साथ ही सेंडर को आधार कार्ड की कॉपी देनी होगी. इनमें प्रेषक और प्राप्तकर्ता का पूरा नाम, पता. भेजी जा रही वस्तुओं का विस्तृत विवरण, जैसे वस्तु का नाम, मात्रा, वजन, मूल्य और मूल देश. और अंत में भेजने वाले द्वारा यह प्रमाणित करते हुए हस्ताक्षरित घोषणा देना अनिवार्य है कि प्रपत्र में दी गई सभी जानकारी सही है. आगे देखें 100 ग्राम तक की वस्तुएं भेजने के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक शुल्क सूची -

देशपंजीकृत पत्र (₹)ईएमएस (₹)
संयुक्त राज्य अमेरिका3662148
यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)3062319
ऑस्ट्रेलिया3251327
कनाडा3251392
श्रीलंका301932
नेपाल301790
मालदीव3011375
रूस3061228
दक्षिण अफ्रीका3061540
चीन301802
संयुक्त अरब अमीरात3011652

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर बनाएं छुहारे का स्वादिष्ट हलवा, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे

नाग पंचमी, रक्षाबंधन और दो ग्रहण, अगस्त 2026 के व्रत त्योहारों की पूरी सूची और ग्रहों का राशि परिवर्तन जानिए


विज्ञापन
Subodh Kumar Nandan

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Nandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन