'मेरे लिए मर चुकी हो...' पत्नी के जीते जी कराया पिंडदान, VIDEO वायरल होने के बाद फिरोजाबाद में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
पति ने किया पत्नी का पिंडदान

पति ने किया पत्नी का पिंडदान

UP News: फिरोजाबाद से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का जीते जी पिंडदान कर दिया और इसका वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया. पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का जीते-जी पिंडदान कर दिया और उसका वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा दिया. इतना ही नहीं, पत्नी के विरोध करने पर उसने साफ कह दिया कि "तुम मेरे लिए मर चुकी हो." इस घटना के बाद पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और एफआईआर की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया जीते-जी पिंडदान का वीडियो

मामला फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र का है. पीड़िता दीपा स्वर्णकार का आरोप है कि 2 अगस्त को उसके पति जितेंद्र प्रकाश ने उसका जीते-जी पिंडदान करने का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया. जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो पति ने कहा कि वह उसके लिए मर चुकी है और अब उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता. इस घटना के बाद दीपा ने थाना लाइनपार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

10 साल पहले हुई थी शादी, लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप

दीपा स्वर्णकार ने बताया कि उसकी शादी 26 अगस्त 2014 को नगला विष्णु निवासी जितेंद्र प्रकाश से हुई थी. शादी के बाद से ही पति, सास मंजू वर्मा, ननद शालनी और देवर नकुल लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे. पीड़िता का कहना है कि 30 जुलाई को भी उसके साथ मारपीट की गई. हालात इतने खराब हो गए कि अपनी जान बचाने के लिए उसे कमरे में छिपना पड़ा.

धमकियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा

दीपा का कहना है कि पति ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. उसके मुताबिक इन धमकियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है, जिसे वह जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध करा सकती है.

दो बच्चों के साथ मानसिक तनाव में जी रही महिला

पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं. इस पूरे घटनाक्रम का असर बच्चों पर भी पड़ा है और पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है. उसने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा भी दी जाए.

पुलिस ने शुरू की जांच

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: 100 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत बनी खंडहर, अब मिटने के कगार पर सुल्तानपुर की धरोहर


विज्ञापन
Lucky Kumari

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola