अगस्त 2026 व्रत त्योहार: अगस्त में पड़ेंगे नाग पंचमी, रक्षाबंधन और दो ग्रहण, जानें पूरी सूची और ग्रहों के राशि परिवर्तन

Updated:
विज्ञापन

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगस्त 2026 का महीना व्रत-त्योहार और ज्योतिषीय घटनाओं से भरपूर रहेगा. महीने की शुरुआत सावन के पहले सोमवार से होगी. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा कहते हैं इस दौरान कामिका एकादशी, सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी, श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन और कजरी तीज जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. यदि आप अगस्त 2026 के सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, ग्रहण और ग्रह गोचर की पूरी सूची जानना चाहते हैं, तो यह कैलेंडर आपके लिए उपयोगी रहेगा.

विज्ञापन

August 2026 Vrat Tyohar: अगस्त 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. महीने की शुरुआत सावन के पहले सोमवार से होगी, जबकि हरियाली तीज, नाग पंचमी, सावन शिवरात्रि, रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व भी इसी माह मनाए जाएंगे. इसके अलावा सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और कई प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन भी इस महीने को विशेष बना रहे हैं.

विज्ञापन

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

  • 2 रविवार 2026- संकष्टी चतुर्थी
  • 3 अगस्त 2026- सावन का पहला सोमवार
  • 9 अगस्त 2026- श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी
  • 10 अगस्त 2026- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
  • 11 अगस्त 2026- सावन शिवरात्रि
  • 12 अगस्त 2026- श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)
  • 15 अगस्त 2026- हरियाली तीज
  • 17 अगस्त 2026- नाग पंचमी
  • 17 अगस्त 2026- कल्कि जयंती
  • 17 अगस्त 2026- सिंह संक्रांति
  • 20 अगस्त 2026- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
  • 23 अगस्त 2026- श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 25 अगस्त 2026- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
  • 27 अगस्त 2026- हयग्रीव जयंती
  • 28 अगस्त 2026- श्रावण पूर्णिमा
  • 28 अगस्त 2026- रक्षाबंधन
  • 28 अगस्त 2026- गायत्री जयंती
  • 31 अगस्त 2026- कजरी तीज
  • 31 अगस्त 2026- श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी

अगस्त 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण

12 अगस्त 2026 की रात लगभग 9:04 बजे से 13 अगस्त सुबह 4:25 बजे तक पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा. वहीं 28 अगस्त 2026 को सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा. भारत में ग्रहण की दृश्यता के अनुसार सूतक काल और धार्मिक नियमों का पालन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सावन 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार: जानें पूरे माह का धार्मिक कैलेंडर

इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में, 2 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में, 5 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे और 22 अगस्त को बुध भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इन ग्रह गोचरों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा.

क्यों खास है अगस्त 2026

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा, एकादशी व्रत, रक्षाबंधन और नाग पंचमी का विशेष महत्व है. वहीं ग्रहण और ग्रहों के राशि परिवर्तन ज्योतिष में शुभ-अशुभ प्रभावों के प्रमुख आधार माने जाते हैं. ऐसे में अगस्त 2026 आध्यात्मिक, धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण महीना रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola