सावन 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार: जानें पूरे माह का धार्मिक कैलेंडर

Updated:
विज्ञापन
सावन 2026 के व्रत त्योहार

सावन 2026 के व्रत त्योहार

सावन 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार: सावन 2026 का पावन महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगा. भगवान शिव को समर्पित इस महीने में श्रद्धालु व्रत, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. सावन के दौरान संकष्टी गणेश चतुर्थी, शीतला सप्तमी, कामदा एकादशी, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी, पुत्रदा एकादशी, श्रावणी पूर्णिमा और रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे.

विज्ञापन

Sawan Festival 2026: भगवान शिव को समर्पित सावन मास हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. वर्ष 2026 का सावन कई महत्वपूर्ण व्रत, त्योहारों और दुर्लभ धार्मिक संयोगों के कारण विशेष महत्व रखने वाला है.

शिव भक्ति का पावन महीना

सावन मास 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगा. पूरे महीने शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा. श्रद्धालु इस दौरान व्रत रखकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं.

सावन के कृष्ण पक्ष में कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे. प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 2 अगस्त 2026 – संकष्टी गणेश चतुर्थी
  • 5 अगस्त 2026 – शीतला सप्तमी
  • 8 अगस्त 2026 – कामदा एकादशी
  • 10 अगस्त 2026 – सावन सोमवारी व्रत
  • 11 अगस्त 2026 – मासिक शिवरात्रि
  • 12 अगस्त 2026 – हरियाली अमावस्या
  • 14 अगस्त 2026 – सूर्य दर्शन एवं स्वामी करपात्री जयंती
  • 15 अगस्त 2026 – हरियाली तीज
  • 16 अगस्त 2026 – गणेश चतुर्थी व्रत
  • 17 अगस्त 2026 – नागपंचमी एवं दुर्लभ सोमवती नागपंचमी संयोग
  • 19 अगस्त 2026 – गोस्वामी तुलसीदास जयंती
  • 23 अगस्त 2026 – पुत्रदा एकादशी
  • 25 अगस्त 2026 – भौम प्रदोष व्रत
  • 27 अगस्त 2026 – श्रावणी पूर्णिमा
  • 28 अगस्त 2026 – रक्षाबंधन, पूर्णिमा स्नान-दान एवं संस्कृत दिवस

सावन में शिव पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. महामृत्युंजय मंत्र और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola