Vishwakarma Puja 2026: भगवान विश्वकर्मा की पूजा में क्या-क्या चाहिए? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
विश्वकर्मा पूजा की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ मशीनों, औजारों और वाहनों की भी पूजा की जाती है. अगर आप भी पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां जानें भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट और पूजा की आसान विधि.
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है. भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है. विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान की पूजा के साथ मशीनों, औजारों और वाहनों की भी पूजा की जाती है. कारखानों, दुकानों, वर्कशॉप और अन्य कार्यस्थलों पर इस दिन विशेष पूजा की जाती है. अगर आप भी इस दिन पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले से पूरी सामग्री की लिस्ट जरूर तैयार कर लें, ताकि पूजा के समय किसी जरूरी सामान की कमी न हो.

विश्वकर्मा पूजा सामग्री लिस्ट
- भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या तस्वीर
- लकड़ी की चौकी
- पीला या लाल कपड़ा
- कलावा
- मिट्टी या तांबे का कलश
- कलश का ढक्कन
- रोली
- अक्षत
- चंदन
- हल्दी
- देशी घी
- सरसों का तेल
- मिट्टी या पीतल का दीपक
- रुई की बत्ती
- कपूर
- धूपबत्ती
- माचिस
- हवन कुंड
- आम की लकड़ी
- हवन सामग्री
- फूल
- आम के पत्ते
- पान के पत्ते
- सुपारी
- लौंग
- छोटी इलायची
- पंचामृत
- फल
- मिठाई
- गंगाजल
- नारियल
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: गणेश जी ने कैसे लिखी महाभारत? जानें वेदव्यास और गणपति के बीच हुई शर्त की कथा
विश्वकर्मा पूजा की संक्षिप्त विधि
सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा स्थल, कार्यस्थल, मशीनों, औजारों और वाहनों की अच्छी तरह सफाई करें. उत्तर-पूर्व दिशा में लकड़ी की चौकी रखें. चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. भगवान को फूल, अक्षत, रोली, लौंग, इलायची और धूप-दीप अर्पित करें. पूजा स्थल के पास कलश में जल भरकर रखें. इसमें आम के पत्ते लगाएं और ऊपर नारियल रखें.
सभी मशीनों, औजारों और वाहनों पर रोली, हल्दी और अक्षत लगाएं. इसके बाद फूल और मौली अर्पित करें. भगवान विश्वकर्मा को पंचामृत, फल और मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद भगवान विश्वकर्मा के मंत्रों का जाप करें और कथा का पाठ करें. अंत में दीप जलाकर आरती करें और भगवान विश्वकर्मा से कार्यक्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: तुलसी ने गणेश जी को दिया था श्राप, फिर मिला वरदान, इसी वजह से पूजा में नहीं चढ़ती तुलसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए