Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानें दिशा से लेकर सफाई तक के जरूरी नियम

Updated:
विज्ञापन

घर की सीढ़ियों के नीचे रखे कबाड़ की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घर की सीढ़ियों से जुड़े कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. सीढ़ियों की सही दिशा से लेकर उनके नीचे रखी चीजों तक, हर बात का महत्व बताया गया है. जानिए सीढ़ियों के नीचे क्या रखना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: घर में सीढ़ियां बनवाते समय सिर्फ उनकी दिशा का ध्यान रखना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सीढ़ियों के नीचे की जगह का भी सही इस्तेमाल करना चाहिए. अक्सर लोग इस जगह को स्टोरेज के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और यहां डस्टबिन, कबाड़ या दूसरी चीजें रख देते हैं. वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों की दिशा से लेकर उनके नीचे रखी चीजों के बारे में कुछ नियम बताए गए हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं सीढ़ियों से जुड़े इन वास्तु नियमों के बारे में.

विज्ञापन
AI Image
AI Image

सीढ़ियों की दिशा

नया घर बनवाते समय सीढ़ियों की जगह का खास ध्यान रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, सीढ़ियों को उत्तर से पश्चिम की ओर बनाना उचित माना जाता है. वहीं, घर में सीढ़ियों को दक्षिण दिशा में बनाने से बचने की सलाह दी जाती है.

सीढ़ियों के नीचे क्या नहीं बनवाना चाहिए?

घर में जगह कम होने पर लोग सीढ़ियों के नीचे कई तरह की चीजें बनवा देते हैं. कुछ लोग यहां पूजा घर, रसोई या बाथरूम भी बना लेते हैं. वास्तु के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे इन जगहों को बनाने से बचना चाहिए.

इस हिस्से का इस्तेमाल जरूरत के सामान को रखने के लिए स्टोरेज के तौर पर किया जा सकता है. हालांकि, वहां बेकार सामान जमा करने के बजाय जगह को व्यवस्थित और साफ रखना चाहिए.

सीढ़ियों के नीचे न रखें डस्टबिन

सीढ़ियों के नीचे डस्टबिन, कूड़ा या कबाड़ नहीं रखना चाहिए. कई घरों में इस जगह को खाली देखकर लोग पुराने सामान और रद्दी जमा करने लगते हैं. ऐसा करने से बचना चाहिए. यहां केवल जरूरत का सामान ही रखें और नियमित रूप से सफाई करें.

सीढ़ियों पर न रहने दें अंधेरा

सीढ़ियों का हिस्सा बहुत ज्यादा अंधेरा नहीं होना चाहिए. यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें, ताकि सीढ़ियां साफ और सुरक्षित रहें. सीढ़ियों के नीचे इतनी रोशनी होनी चाहिए कि पूरा हिस्सा आसानी से दिखाई दे.

पानी का रिसाव तुरंत ठीक कराएं

सीढ़ियों के नीचे अगर नल या पानी की पाइप लगी है, तो उसमें किसी तरह का रिसाव नहीं होना चाहिए. नल से पानी लगातार टपकता रहे तो उसे तुरंत ठीक करवाएं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में पुराने कपड़े रखना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिषाचार्य से इन्हें रखने की सही जगह और नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola