Vastu Tips: घर में पुराने कपड़े रखना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिषाचार्य से इन्हें रखने की सही जगह और नियम
पुराने कपड़ों को समेटकर रखते हुए महिला की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
क्या घर में पुराने कपड़े जमा करना वास्तु के अनुसार सही है? जानें कब पुराने कपड़ों को रखना चाहिए और कब उन्हें हटा देना बेहतर है. ज्योतिषाचार्य से जानें कपड़ों से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब.
Vastu Tips: अक्सर लोग अलमारी, स्टोर रूम या बेड के नीचे ऐसे कपड़े रख देते हैं, जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है. इनमें कुछ कपड़े पुराने होते हैं, तो कुछ फटे या खराब हो चुके होते हैं. वास्तु शास्त्र में घर में बेवजह पुराने और अनुपयोगी सामान जमा करके रखने को शुभ नहीं माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है.
ऐसे कपड़ों को समय-समय पर छांटकर अलग कर देना बेहतर माना जाता है. पुराने और खराब कपड़ों को राहु और शनि से भी जोड़ा जाता है. माना जाता है कि इन्हें घर में लंबे समय तक रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि पुराने कपड़ों का क्या करना चाहिए?
पुराने कपड़ों का क्या करें?

घर में पुराने कपड़े इस दिशा में रखें
अगर कुछ पुराने कपड़े अच्छी स्थिति में हैं और भविष्य में उनका इस्तेमाल करना है, तो उन्हें व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, कपड़ों की अलमारी या ट्रंक में दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना ‘चाहिए.
फटे और खराब कपड़े हटाएं
जिन कपड़ों की सिलाई उधड़ चुकी है, रंग पूरी तरह खराब हो गया है या जिन्हें पहनना संभव नहीं है, उन्हें अलमारी में जमा करके न रखें. ऐसे कपड़ों को अलग कर देना या उचित तरीके से रिसाइकल करना बेहतर है.
पुराने कपड़ों का दान करें
जो कपड़े अच्छे हैं, लेकिन अब इस्तेमाल में नहीं आते, उन्हें जरूरतमंदों को दान किया जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं में शनिवार या अमावस्या के दिन पुराने लेकिन अच्छे कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है.
पुराने कपड़ों के साथ न करें ये भूल
पुराने कपड़े कहां नहीं रखना चाहिए
पुराने कपड़ों को बेड के नीचे और ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बचना चाहिए. वास्तु मान्यता के अनुसार, इससे कमरे की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.
पुराने कपड़ों से पोछा न लगाएं
कई घरों में पुराने कपड़ों से पोछा लगाया जाता है. वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से बचना चाहिए. पोछे के लिए अलग कपड़े का इस्तेमाल करना बेहतर है.
फटे कपड़े दान न करें
अगर कोई कपड़ा फट चुका है या पहनने लायक नहीं है, तो उसे दान नहीं करना चाहिए. जरूरतमंद व्यक्ति को हमेशा साफ और पहनने योग्य कपड़े ही देने चाहिए.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में रखे नकली पौधे और फूल कहीं बढ़ा तो नहीं रहे नकारात्मकता? जानें वास्तु के ये जरूरी नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए