Vastu Tips: घर में रखे नकली पौधे और फूल कहीं बढ़ा तो नहीं रहे नकारात्मकता? जानें वास्तु के ये जरूरी नियम

Updated:
विज्ञापन

घर में आर्टिफिशियल पौधे लाते हैं नकारात्मकता ?

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में प्राकृतिक चीजों को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है. ऐसे में लंबे समय तक रखे नकली, टूटे या फीके पौधे और फूल घर के वातावरण को प्रभावित कर सकते हैं. जानें आर्टिफिशियल सजावट से जुड़े वास्तु नियम और सावधानियां.

विज्ञापन

Vastu Tips:  घर की सजावट करने के लिए लोग अपने घर को नकली और आर्टिफिशियल पौधों से सजाते हैं. घर में रौनक तो बन जाती है, पर क्या आपको पता है लंबे समय ताक रखे फूल भरे, टूटे या फीके पड़ चुके कृक्रिन पौधे पर के वातावरण में भारीपन और नकारात्मकता ला सकते हैं. जीवित और प्राकृतिक पौधे घर पर  ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाते हैं. आइए जानें नकली और आर्टिफिशियल वास्तु के नजरिए से कैसे अशुभ हैं.

विज्ञापन

नकली और आर्टिफिशियल चीजें वास्तु के नजरिए से क्यों अशुभ मानी जाती हैं?

नैचुरल वाइब्स का मिलता है आभाव

वास्तु शास्त्र में प्रकृतिक चीजों को सकारात्मक और जीवंत ऊर्जा से जोड़ा जाता है. कृत्रिम यानी आर्टिफिशियल वस्तुओं से नैचुरल वाइब्स नहीं मिलती.

प्लास्टिक के पौधों नहीं होते विकास के प्रतीक

हरे पेड़ पौधों को जीवन और विकास के प्रतीक माना जाता है. सूखे या प्लास्टिक के पौधों को लंबे समय तक घर में रखना शुभ नहीं माना जाता.

नकली फूलों से ताजगी का आभाव

ताजे फूल सकारात्मकता, सुंदरता और प्रसन्नता के प्रतीक माने जाते हैं. नकली फूलों में उस प्राकृतिक ताजगी का अभाव होता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बेड के नीचे रखते हैं पुराना सामान? इन 6 चीजों से तुरंत बनाएं दूरी, बिगड़ सकता है घर का माहौल

नकली फव्वारे भी हैं जल के आर्टिफिशियल श्रोत

घर में अगर आप पानी का नकली फव्वारा लगाते हैं तो वो पानी का आर्टिफिशियल श्रोत माना जाता है, इसे प्रकृतिक जल के प्रवाह की तरह समृद्धि से जोड़ा नहीं जा सकता है.

पक्षी या जानवरों की मूर्तियां

अगर आप घर में पक्षी या जानवरों की मूर्तियां रखते हैं तो उनकी दिशा सही होनी चाहिए. गलत जगह रखी वस्तुएं वास्तु संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं.

प्राकृतिक चीजों को दें प्राथमिकता

घर में ताजे फूल, स्वस्थ पौधे, स्वच्छ जल और प्राकृतिक सामग्री का संतुलित इस्तेमाल वास्तु की दृष्टि से अधिक सकारात्मक माना जाता है.

सही दिशा और स्थान का चयन

घर के पूजा स्थल पर हमेशा नैचुरल पौधे रखने चाहिए. इससे पवित्रता और शांति महसूस होती है.

घर के मुख्य द्वार पर नकली पौधे नहीं रखने चाहिए. धूम मिट्टी लगने से उनका बचाव करना मुश्किल हो जाता है. यहां पुराने या मुरझाए हुए पौधे रखना अशुभ माना जाता है.

बैडरूम में बहुत अधिक कृत्रिम सजावट या भारी डिजाइन वाले पौधों को रखने से बचना चाहिए, ताकि कमरा सहज और शांत बना रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola