Vastu Tips: बेड के नीचे रखते हैं पुराना सामान? इन 6 चीजों से तुरंत बनाएं दूरी, बिगड़ सकता है घर का माहौल

Updated:
विज्ञापन

बेड के नीचे रखे सामान की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vastu Tips: क्या आप भी बेड के नीचे सामान रखते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. वास्तु शास्त्र में बेड के नीचे कुछ वस्तुओं को रखना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. ऐसे में जानें बेड के नीचे किन सामानों को रखने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: आजकल घर में जगह कम होने की वजह से कई लोग बेड के नीचे या बॉक्स बेड में तरह-तरह का सामान रख देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में बेड के नीचे सामान रखने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि कुछ चीजों को यहां रखने से घर की ऊर्जा और नींद पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि बेड के नीचे किन-किन चीजों को रखने से बचना चाहिए. 

विज्ञापन

बेड के नीचे क्या नहीं रखना चाहिए?

बेड के नीचे रखे सामान की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
बेड के नीचे रखे सामान की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

वास्तु के अनुसार, बंद पड़ी घड़ियां, पुराने फोन या कोई भी खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान बेड के नीचे रखना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

जूते और चप्पलें

घर के बाहर इस्तेमाल होने वाले जूते-चप्पल या फटे-पुराने जूते बेड के नीचे रखने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिससे मानसिक अशांति हो सकती है.

झाड़ू या सफाई का सामान

बेड के नीचे झाड़ू या पोछा रखना बेहद अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता आती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: गणेश जी की भूख के आगे कम पड़ गया कुबेर का खजाना, ऐसे टूटा धन के देवता का घमंड

लोहे के औजार और जंग लगा सामान

धारदार औजार, जंग लगे उपकरण या लोहे की भारी चीजें भी बेड के नीचे रखना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं.

गंदे या फटे कपड़े

बिना धुले कपड़े या पुराने और फटे कपड़े बेड के नीचे रखने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इससे आलस्य बढ़ सकता है और सुबह उठने पर ताजगी महसूस नहीं होती.

टूटा हुआ शीशा

टूटा हुआ कांच या दर्पण बेड के नीचे रखना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे मानसिक तनाव और बुरे सपने आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: ऋषि पंचमी 2026 कब है? जानें तिथि, पूजा का शुभ समय, सप्तऋषियों के नाम और मंत्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola