Rishi Panchami 2026 Upay: मंगलवार और ऋषि पंचमी का महासंयोग, आज कर लें ये उपाय, दूर होंगे संकट और आर्थिक तंगी
ऋषि पंचमी पर करें ये सारे उपाय
Rishi Panchami 2026 Upay: मंगलवार और ऋषि पंचमी के संयोग पर कुछ आसान धार्मिक उपाय करना शुभ माना जाता है. हनुमान पूजा, मंत्र जाप, दान और सप्तऋषियों के स्मरण से जुड़ी मान्यताएं जानें और आर्थिक संकट में सकारात्मकता बढ़ाने के उपाय अपनाएं.
Rishi Panchami 2026 Upay: आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 का दिन हनुमान जी को समर्पित है. आज का दिन मंगल ग्रह से जुड़ा माना जाता है. साथ हील आज ऋषि पंचमी भी मनाई जा रही है. मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ के अलावा दान पुण्य करने से सकारात्मकता आती है.
ऋषि पंचमी 2026 कब है, मंगलवार से क्यों खास बना संयोग
आज 15 सितंबर 2026, मंगलवार को ऋषि पंचमी मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 15 सितंबर को सुबह 07:44 बजे से शुरू होकर 16 सितंबर की सुबह 08:59 बजे तक रहेगी.
मंगलवार और ऋषि पंचमी के संयोग में धार्मिक मान्यता के अनुसार ये उपाय किए जा सकते हैं:
हनुमान जी की पूजा करें
मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं और श्रद्धापूर्वक पूजा करें.
दान-पुण्य करें
जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है.
सप्तऋषियों का पूजन करें
ऋषि पंचमी पर घर में सप्तऋषियों का ध्यान और पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं
मंगलवार को सुबह स्नान करके भगवान हनुमान की पूजा करें. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और धार्मिक महत्व
हनुमान चालीसा पढ़ें
आर्थिक परेशानियों और संकटों से मुक्ति की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें.
सात्विक रहें
पूरे दिन सात्विक आहार लें और संयम का पालन करें. धार्मिक मान्यता है कि इन उपायों से सकारात्मकता आती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि पंचमी का दिन आत्मशुद्धि, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है.
ऋषि पंचमी पर क्या करें और किन कामों से बचें
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि पंचमी के दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए.
- ऋषि पंचमी के दिन किसी का अपमान करने, क्रोध करने से बचें.
- ऋषि पंचमी पर अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: ये उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और प्रभात खबर इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए