Vishwakarma Puja 2026 Rules: घर में रखा लैपटॉप, वाहन या औजार भी हैं पूजन योग्य? विश्वकर्मा पूजा से पहले जानें नियम

Updated:
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा नियम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vishwakarma Puja 2026 Rules: विश्वकर्मा पूजा पर मशीन, औजार और वाहनों की पूजा की परंपरा है. आज के समय में लैपटॉप और कंप्यूटर जैसे कामकाजी उपकरण भी पूजा में शामिल किए जाते हैं. जानें घर में रखी किन चीजों की पूजा कर सकते हैं और जरूरी सावधानियां.

विज्ञापन

Vishwakarma Puja 2026 Rules: आने वाले 17 सितंबर 2026 यानी गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा की जाएगी. भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कार्यों से जुड़ा देवता माना जाता है. इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन कारखानों, वर्कशॉप और दुकानों में मशीन, औजार और काम में आने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है. आज के दौर में लोग कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की भी विश्वकर्मा पूजा के दिन पूजते करते हैं. क्या इस दिन लैपटॉप और दूसरे उपकरण भी पूजन योग्य मानी जाती हैं, जानें नियम

विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा के दिन अब घरों में लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पूजा करते हैं. ऐसे इसलिए क्योंकि इसका उद्देश्य उन साधनों के प्रति सम्मान जताना है, जिनकी मदद से रोजी-रोटी और कामकाज चलता है.

क्या घर के लैपटॉप की भी कर सकते हैं पूजा?

अगर लैपटॉप, कंप्यूटर या कोई दूसरा उपकरण आपके काम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, तो विश्वकर्मा पूजा के दिन उसकी सफाई करके प्रतीकात्मक रूप से पूजा कर सकते हैं. खासकर ऐसे लोग जो घर से काम करते हैं या किसी तकनीकी काम से जुड़े हैं, वे अपने कार्य उपकरणों को पूजा में शामिल कर सकते हैं.

पूजा से पहले साफ सफाई जरूरी

पूजा से पहले उपकरण को अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करके फूल, अक्षत और फल आदि अर्पित कर सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पानी या कोई ऐसी सामग्री न डालें, जिससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें:Vishwakarma Puja 2026: भगवान विश्वकर्मा की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या करें और क्या न करें

वाहन और औजारों की पूजा क्यों की जाती है?

पहले लोग वाहन, औजार और मशीनें की पूजा करते थे और आज भी वो प्रथा जारी है. कई लोगों इन्हें काम और रोजगार का महत्वपूर्ण साधन हैं. इसमें वाहन चालक, कारीगर, मैकेनिक, इंजीनियर और विभिन्न तकनीकी काम से जुड़े लोग इस दिन अपने उपकरणों की पूजा करते हैं.

पूजा में रखें सुरक्षा का ध्यान

विश्वकर्मा पूजा के दौरान मशीन, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की पूजा करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. वाहन को बंद करके ही पूजा करें और मशीनों की सफाई या पूजा के दौरान उन्हें चालू न रखें. इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पानी डालने से बचें. विश्वकर्मा पूजा का मुख्य भाव अपने काम, श्रम और उससे जुड़े साधनों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है. इसलिए घर हो या कार्यस्थल, पूजा में वही उपकरण शामिल किए जा सकते हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने कामकाज में करते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola