Hartalika Teej 2026 Live: हरतालिका तीज की पूजा से व्रत पारण तक, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा के अपडेट
हरतालिका तीज 2026 लाइव (Image- AI)
Hartalika Teej 2026 Live: हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी. जानें भगवान शिव-पार्वती की पूजा विधि, व्रत कथा और शुभ मुहूर्त के खास अपडेट. पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत.
Hartalika Teej 2026 Live: क्यों रखा जाता है हरतालिका तीज व्रत?
धार्मिक परंपरा के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, खुशहाल वैवाहिक जीवन, दीर्घायु और स्वस्थ संतान की कामना के रखा जाता है. मान्यतानुसार, इस व्रत को महिला और कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं. कुंवारी कन्या सुयोग्य जीवनसाथी प्राप्त करने की कामना से व्रत और पूजन करती हैं. जबकि महिलाएं खुशहाल दांपत्य जीवन और संतान प्राप्त की कामना के लिए रखती हैं.
Hartalika Teej 2026 Live: हरतालिका तीज कब है?
हरतालिका तीज का पावन पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से इस दिन निर्जल व्रत रखती हैं. वहीं, कई कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं. तीज के दिन सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती की आराधना का खास महत्व माना है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सबसे पहले यह व्रत किया था. यहां पढ़ें हरतालिका तीज से जुड़े पूजा, व्रत, शुभ मुहूर्त और दिनभर के सभी ताजा अपडेट.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए