hajipur news. उर्स पर चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Published by : RAHUL RAY Updated At : 02 Jan 2026 6:39 PM

विज्ञापन

गोरौल प्रखंड की पोझा पंचायत स्थित सैयद शमशुल हक शाह बाबा के मजार पर 168वां सालाना उर्स मनाया गया

विज्ञापन

प्रेमराज. गोरौल प्रखंड की पोझा पंचायत स्थित सैयद शमशुल हक शाह बाबा के मजार पर 168वां सालाना उर्स मनाया गया. इस अवसर पर चादरपोशी व गुलपोशी कर देश प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी गयी. इस दौरान दर्जनों हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सैयद शमशुल हक शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी. यहां पर प्रतिवर्ष एक दिवसीय उर्स मेला का आयोजन किया जाता है. जिसमें दूसरों राज्यों से भी लोग आकर चादरपोशी किया करते हैं. रात में जलसा का कार्यक्रम होता है. इस मौके पर मोहम्मद निसार खान, राजा अलीशाह, राजकुमार पासवान, सिकंदर खान, मिंटू पासवान, मोहम्मद कलीम शाह, जय नारायण शर्मा, रजाक शाह, मोहम्मद अली शाह, रहमत अली शाह, मोहम्मद समीउल्लाह, कारी अहमदुल्लाह शाह, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद सैयद अली, मुख्तार अली खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAHUL RAY

लेखक के बारे में

By RAHUL RAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन