hajipur news. ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वसूला 1.10 लाख रुपए जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 10:30 PM

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने एवं लोगों में यातायात नियम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

हाजीपुर . ट्रैफिक पुलिस यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला रही है. पुलिस ने शहर के यादव चौक, राजेंद्र चौक एवं सुभाष चौक पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान लगभग एक सौ से अधिक वाहनों के कागजात एवं ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों का चालान काट कर एक लाख दस हजार रुपए जुर्माना वसूल की. ट्रैफिक थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने एवं लोगों में यातायात नियम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भी सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. बताया गया की अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं खासकर शहर में ट्रिपल सवारी करने वाले बाइक चालकों का एचएचडी मशीन से ई चालान काट कर जुर्माना वसूल की गयी है. कार, इ-रिक्शा व ऑटो के कागजात की हुई जांच ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार साह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर को जाम मुक्त रखने एवं यातायात नियम के पालन को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जाएगी. बताया गया कि शहर में काफी संख्या में ऐसे ऑटो चालक है जिनके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस होते है और न ही वाहन के कागजात पूरे होते है. वैसे ऑटो चालकों पर कार्रवाई करते हुए काफी संख्या में चालान काटा गया है. इसके साथ ही शहर बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वाले का बड़े स्तर पर चालान काटा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन