hajipur news. सलेमपुर दियारा में पुलिस ने देसी शराब की छह भट्ठियां की ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. सलेमपुर दियारा में पुलिस ने देसी शराब की छह भट्ठियां की ध्वस्त

होली के मौके पर शराब की सप्लाइ पर रोक लगाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में काम कर रही है, विभिन्न थानों की पुलिस शराब की खरीद-बिक्री, परिवहन, सेवन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है

विज्ञापन

हाजीपुर. होली के मौके पर देसी और विदेशी शराब की सप्लाइ पर रोक लगाने के लिए जिले की पुलिस अलर्ट मोड में काम कर रही है. जिले के विभिन्न थानों की पुलिस शराब की खरीद-बिक्री, परिवहन, सेवन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में लालगंज थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गंडक नदी किनारे सलेमपुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर देसी शराब बनाने वाली छह भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने करीब छह हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित कच्चा जावा भी मौके पर ही नष्ट कर दिया. वहीं, शराब बनाने वाली सामग्री, ड्रम आदि को आग के हवाले कर दिया. हालांकि, छापेमारी के दौरान सभी धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे. यह जानकारी एसपी ने मीडिया को दी. बताया गया कि लालगंज थाना की पुलिस को रविवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि गंडक नदी किनारे सलेमपुर दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर देसी शराब बनायी और सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की. पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी धंधेबाज इधर-उधर भाग निकले. पुलिस ने नदी किनारे झाड़ियों की ओट में चल रही शराब भट्ठियों को ढूंढ कर ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने देसी शराब की छह भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने प्लास्टिक के बड़े-बड़े ड्रम में रखे छह हजार लीटर से अधिक कच्चा जावा को नष्ट कर दिया और ड्रम में आग लगा दी. बताया गया कि होली के मौके पर शराब की बिक्री करने वाले धंधेबाजों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन