जंदाहा में ग्रामीणों ने सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस जवानों को बनाया बंधक, एसपी के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 11:06 PM
हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के जंदाहा प्रखंड में सोमवार की शाम मतदान के दौरान सुरक्षाकर्मी व मतदान अभिकर्ता के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने सेक्टर पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक एवं महिला पुलिस बल को वाहन सहित बंधक बना लिया.
अरनिया (जंदाहा). हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के जंदाहा प्रखंड में सोमवार की शाम मतदान के दौरान सुरक्षाकर्मी व मतदान अभिकर्ता के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने सेक्टर पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक एवं महिला पुलिस बल को वाहन सहित बंधक बना लिया. इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये. एसपी हरकिशोर राय भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. साथ ही पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.
जानकारी के अनुसार जंदाहा प्रखंड के दो मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल के जवान व मतदान अभिकर्ता के बीच बहस हुई थी. बताया जाता है कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पीरापुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 107 पर मतदान के दौरान एक मतदान अभिकर्ता एवं सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी के बीच हुई बहस के दौरान मतदान अभिकर्ता की मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया था. इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों ने मतदान केंद्र पर उपस्थित सेक्टर पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक एवं महिला पुलिस बल को वाहन सहित बंधक बना लिया था. वहीं जंदाहा प्रखंड की मुकुंदपुर भाथ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाथ दक्षिणी स्थित मतदान केंद्र संख्या 45 एवं 46 पर भी सुरक्षा बल व स्थानीय लोगों में विवाद हो गया था. इसकी सूचना पर एसपी वहां भी मौके पर पहुंच गये और स्थिति को नियंत्रण में किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










