hajipur news. सड़क पर जलजमाव से परेशान लोगों ने धान रोपकर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड 2 और 3 के मध्य काली स्थान के पास सड़क पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है

विज्ञापन

राजापाकर. प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 3 के मध्य काली स्थान के पास सड़क पर हुए जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है. दर्जनों महिला पुरुष सड़क पर उतरकर जल जमाव वाले क्षेत्र में सड़क पर ही धान की रोपनी शुरू कर दी. ग्रामीणों ने बताया की 3 साल पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क बनी थी. परंतु जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में जल जमाव हो जाता है. जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार ने बताया कि राजापाकर महुआ मुख्य मार्ग होने के कारण अति व्यस्त सड़क है. जल जमाव के कारण सड़क में गड्ढे बन गये हैं. जिससे आने-जाने वाले पैदल एवं दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से दर्जनों महिला -पुरुष बाइक से कीचड़ में गिरकर घायल चुके हैं. जिसमें दो महिला एवं दो पुरुष के हाथ पैर टूट गए हैं. रविवार को 6 माह के बच्चे के साथ जा रहे बाइक सवार दंपति गिरकर घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में स्थानीय विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारी को सूचित किया गया, लेकिन कोई निदान नहीं निकल सका. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पन्नू सिंह, महेश पंडित, परमेश्वरी देवी, मंजू देवी, दिलीप सिंह, गंगा पंडित, उमेश शर्मा, राजकुमार ठाकुर सहित दर्जनों लोग शामिल थे. लोगों ने अविलंब जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन