hajipur news. कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की पहचान रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद निवासी जिमी लाल राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं

विज्ञापन

राघोपुर. कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल पाया नंबर 15 के निकट अनियंत्रित दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को घायल अवस्था में पुल पर तरपते देख राहगीर जुट गए. घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाने की पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है. मृतक की पहचान रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद निवासी जिमी लाल राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. घायल रुस्तमपुर निवासी नकेश्वर राय के पुत्र करू राय, जाफराबाद निवासी अच्युतानंद राय के पुत्र जितेंद्र कुमार, रुस्तमपुर जेठली गांव निवासी बबलू शाह सहित चार बताया गया है. जितेंद्र कुमार और बबलू कुमार को एनएमसीएच जबकि कारू कुमार सहित एक अन्य घायल को पीएमसीएच भेजा गया. मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के भेजने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है.मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लाइन पुल के पाया नंबर 15 के निकट दो अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गया. बाइक पर सवार युवक घायल होकर गिर गया.बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मृतक एवं घायल के परिवार वालों को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले पहुंच गए. वही घायल के परिवार वाले पटना अस्पताल पहुंच गए. इस संबंध में रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लाइन पुल के पाया नंबर 15 के निकट सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए पटना पहुंचाया गया. दो अपाचे बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. जबकि चार युवक घायल हो गए.सभी को पटना इलाज के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन