hajipur news. घर लौट रहे तीन बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

जंदाहा थाना क्षेत्र के गुरु चौक के पास हुई घटना, बरांटी थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी चंद्रिका भगत के 35 वर्षीय पुत्र बैजू पासवान के रूप में हुई पहचान
हाजीपुर. जंदाहा थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग स्थित गुरु चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने एक युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक बरांटी थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी चंद्रिका भगत का 35 वर्षीय पुत्र बैजू पासवान बताया गया है. वहीं, घायल की पहचान बसौली गांव निवासी कृष्ण मोहन पासवान के पुत्र भोला पासवान तथा अवध शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल पहुंची जंदाहा थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी थी.
मेले में मिठाई बनाने के काम के बाद लौट रहे थे
अनुसार सोमवार की शाम बरांटी थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी बैजू पासवान अपने गांव के ही भोला पासवान तथा अंकित शर्मा के साथ एक ही बाइक से बटेश्वर नाथ मेले में मिठाई बनाने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान गुरु चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना जंदाहा थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बैजू पासवान को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए जहां युवक को मृत देख परिजनाें में कोहराम मच गया.
बैजू ही चला रहा था बाइक
बैजू बाइक चला रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी. परिजनों ने बताया कि मृतक को एक पुत्री तथा दो पुत्र है. वह हलवाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वहीं घायल भोला एवं अंकित भी हलवाई के साथ मजदूरी करता है. इस संबंध में घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची जंदाहा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है. वहीं, दो अन्य घायल हो गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




