मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम और काम की पूंजी है सबसे बड़ी ताकत, फिर बनेंगे सीएम

Updated at : 28 Feb 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम और काम की पूंजी है सबसे बड़ी ताकत, फिर बनेंगे सीएम

जदयू की संयुक्त बैठक शुक्रवार को दिग्घी स्थित प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई.

विज्ञापन

हाजीपुर.

जदयू की संयुक्त बैठक शुक्रवार को दिग्घी स्थित प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी कौशल किशोर कुशवाहा ने कहा कि सभी जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न होने के बाद अब सभी विधानसभाओं में भी एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. इससे पूर्व 15 मार्च तक सभी प्रखंडों में बैठकें संपन्न करनी हैं, जिनमें प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक के सभी साथी उपस्थित होंगे. इन बैठकों में पंचायत के प्रमुख साथियों के सहयोग से बूथवार सामाजिक समीकरण का विवरण तैयार किया जाएगा. साथ ही पंचायत एवं बूथ कमेटियों को अंतिम रूप दिया जायेगा. इस कार्य में जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष तथा पंचायत अध्यक्ष की सहभागिता होगी. एक मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन अभियान चलाकर सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए पंचायत कमेटी, बूथ कमेटी एवं बूथ लिस्ट तैयार करनी है. राज्य के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के राज्य पदाधिकारी अपने-अपने पंचायतों में इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहभागिता निभायेंगे. साथ ही वे अपनी देखरेख में कमेटी का समायोजन भी करेंगे, जिससे बूथ जीतो, चुनाव जीतो संकल्प को पूरा किया जा सके.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने सभी साथियों से आह्वान किया और कहा कि नीति हो, नीयत हो या नेतृत्व हो जदयू का कोई मुकाबला नहीं है. हमारे पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम और काम की पूंजी है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि हमें अभी से नवंबर 2025 तक अपनी पार्टी को समर्पित कर देना है और जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए सर्वश्रेष्ठ परिणाम देना है. दुनिया की कोई ताकत हमें 2025 में फिर से नीतीश और 2025 में 225 के संकल्प को पूरा करने से नहीं रोक सकती. बैठक में विधानसभा प्रभारियों में अनंत अरोड़ा, प्रतिभा सिंह, विनोद कुमार सिंह, शंभू कुशवाहा, सुदेश कुमार सिंह मुन्ना, अनिल कुमार राम, दीपक रजक, जॉर्ज मांझी, जिला प्रवक्ता शक्ति किशोर के अलावा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, दिलीप कुमार, ब्रजमोहन शर्मा, भगवान सिंह, उमेश भगत, अवधेश राय, विनोद कुमार सुमन, अरुण राय, राहुल कुमार, हरेंद्र सिंह, जागेश्वर कुशवाहा, अमिताभ कुमार कमलेश, दीपक कुमार, अमरनाथ चौधरी, प्रवीण कुमार चौधरी आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन