बिहार में NIA की रेड, AK-47 मामले में स्टैंड संचालक के घर छापेमारी

NIA Raid in Bihar
NIA Raid in Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में मुखिया के घर से AK-47 बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने गुरुवार सुबह हाजीपुर में छापेमारी की. इस दौरान छह सदस्यीय एनआईए टीम सुबह करीब 4:30 बजे हाजीपुर के नगर थाना इलाके के डाक बंगला रोड पहुंची और स्टैंड संचालक राजू राय के घर पर छापा मारा.
NIA Raid in Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में मुखिया के घर से AK-47 बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने गुरुवार सुबह हाजीपुर में छापेमारी की. इस दौरान छह सदस्यीय एनआईए की टीम सुबह करीब 4:30 बजे हाजीपुर के नगर थाना इलाके के डाक बंगला रोड पहुंची और स्टैंड संचालक राजू राय के घर पर छापा मारा. यह कार्रवाई स्थानीय नगर थाना पुलिस को सूचना देने के बाद उनके सहयोग से की गई है. एनआईए की टीम ने राजू राय के घर की गहन तलाशी लेने के साथ-साथ उनसे पूछताछ भी की है.
साल 2024 का है मामला
बता दें कि एनआईए की यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर में साल 2024 में AK-47 बरामदगी से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है. गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में भी एनआईए ने हाजीपुर में दो स्थानों एसडीओ रोड पर एक अधिवक्ता के घर और बागमली में एक अन्य व्यक्ति के घर पर छापेमारी की थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय पुलिस के सहयोग से चला अभियान
उस समय की छापेमारी भी AK-47 मामले से संबंधित ही थी. उस दिन कई घंटों तक यह कार्रवाई चली थी. उसके बाद टीम पटना लौट आई थी. आज की छापेमारी के दौरान एनआईए ने राजू राय से पूछताछ और सबूत जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया है. स्थानीय पुलिस भी इस मामले में एनआईए का सहयोग कर रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले से हैदराबाद के लिए दौड़ेगी अमृत भारत, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




