वैशाली महिला कॉलेज में प्रेमचंद जयंती के पूर्व भाषण, चित्रकला व कोलाज प्रतियोगिता आयोजित

कार्यक्रम में शामिल लोग
वैशाली महिला कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में भाषण, चित्रकला और कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को 31 जुलाई को पुरस्कृत किया जाएगा।
हाजीपुर: वैशाली महिला कॉलेज में प्रेमचंद जयंती के पूर्व दिवस पर गुरुवार को हिंदी विभाग की ओर से छात्राओं के बीच भाषण, चित्रकला एवं कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने की. प्रतियोगिता का संचालन हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनिशा एवं कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से किया.
छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रेमचंद के जीवन, साहित्य और उनकी रचनाओं से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. भाषण प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग की विद्या सोनी ने प्रथम, हिंदी विभाग की सुमिता ठाकुर ने द्वितीय और हिंदी विभाग की काजल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
चित्रकला प्रतियोगिता में हिंदी विभाग की जिज्ञासा ने प्रथम, निक्की ने द्वितीय और अंग्रेजी विभाग की सृष्टि कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं कोलाज प्रतियोगिता में मनोविज्ञान विभाग की संध्या कुमारी प्रथम रहीं. हिंदी विभाग की मुस्कान एवं नचिकेता कुमारी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुष्का कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
31 जुलाई को विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को 31 जुलाई को आयोजित प्रेमचंद जयंती समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा. इससे छात्राओं में उत्साह देखने को मिला.
चार सदस्यीय टीम ने किया मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में आईक्यूएसी के समन्वयक एवं अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. रविशंकर सिंह, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. मो. इस्माइल, संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डॉ. आभा द्विवेदी एवं उर्दू विभाग की अध्यक्ष डॉ. शबाना परवीन शामिल रहीं.
प्रेमचंद की रचनाओं से विचार अभिव्यक्ति महत्वपूर्ण : प्राचार्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि प्रेमचंद के जीवन और उनकी रचनाओं के माध्यम से अपने विचारों की अभिव्यक्ति कर पाना बड़ी बात है. छात्राओं ने अपनी वक्तृत्व कला और कैनवास के माध्यम से प्रेमचंद के साहित्य को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया है. उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि साहित्यिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











