पिकअप वैन के धक्के से अधेड़ की मौत

सदर थाना क्षेत्र के घोसवार के पास हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर पिकअप वैन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई. लोगों ने घायल की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी.
हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के घोसवार के पास हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर पिकअप वैन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई. लोगों ने घायल की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी. लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में काजीपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने बताया कि बुधवार की देर शाम घोसबर के पास पिकअप वैन की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया था. डायल 112 की पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई थी जहां उसकी मौत हो गई है. मौके से पिकअप वैन को जब्त कर सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया है. वैन का चालक फरार हो गया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.पुलिस मृतक की पहचान कर परिवार वालों को सूचना देने की कार्रवाई में जुटी है. वहीं डायल 112 की पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचे तो पिकअप में बुरी तरह से एक व्यक्ति घायल अवस्था में फंसा हुआ था. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निकाल कर सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




