hajipur news. कौनहारा घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गयी मसान होली

Updated at : 09 Mar 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. कौनहारा घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गयी मसान होली

लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह व हाजीपुर नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया़, मौके पर सैकड़ाें लोग थे मौजूद

विज्ञापन

हाजीपुर. हरि और हर की पावन भूमि हरिहर क्षेत्र के ऐतिहासिक कौनहारा घाट पर रविवार की शाम राग-विराग का अद्भूत उत्सव उठा. एक ओर धधकती चिताएं थी, तो दूसरी ओर श्रद्धा और उल्लास रंग बिखरे. रविवार की देर शाम कौनहारा घाट श्मसान में काशी के महाश्मसान मणिकर्णिका में आयोजित होने वाले मसान होली का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. कौनहारा घाट श्मसान में उमड़े शिवभक्तों के सैलाब, साधु-संत, किन्नर आदि ने चिताओं की भस्म से होली खेली. नारायण नदी किनारे ऐतिहासिक कौनहारा घाट के श्मसान में मां तारा सेवा निधि, कौनहारा महातीर्थ की ओर से मसान होली का आयोजन किया गया. धधकती चिता से उठते धुएं के बीच मेघगर्जन उत्पन्न कराती डमरूओं की आवाज, शंखध्वनि व उल्लास के वातावरण के बीच खेले होली मसाने में दिगंबर की धुन पर दूर-दूर से पहुंचे साधु-संत, अघोरी, तांत्रिक, किन्नर, यक्ष, गंधर्व, भूत-प्रेत बैताल का वेश बनाये शिवभक्तों ने जलती चिताओं का भस्म उड़ा कर एक-दूसरे से होली खेल रहे थे. हर ओर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे. इसके पूर्व नारायणी की महाआरती का आयोजन का किया गया. लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह व हाजीपुर नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर सैकड़ाें श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन