कार की ठोकर से ससुराल जा रहा युवक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 9:52 PM
गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार मार्ग स्थित कर्णपुरा गांव में कार की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर जढ़ुआ के पास गश्ती में तैनात नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
हाजीपुर. गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार मार्ग स्थित कर्णपुरा गांव में कार की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर जढ़ुआ के पास गश्ती में तैनात नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल युवक बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनापुर गांव निवासी जवाहिर राय का पुत्र पंकज कुमार बताया गया है. युवक अपना ससुराल कच्ची दरगाह जाने के लिए घर से निकला था.जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनापुर गांव निवासी पंकज कुमार घर से किसी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा कर अपने ससुराल कच्ची दरगाह जाने के लिए निकला था. जैसे ही कर्णपुरा गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर लगने से बाद मौके पर लोगों ने कार को पकड़ लिया. हालांकि कार का चालक मौके से भागने में सफल हो गया. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना जढ़ुआ में गश्ती में तैनात नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. डॉक्टर द्वारा रेफर करने के बाद परिजन उसे लेकर पीएमसीएच चले गए. नगर थाना की पुलिस ने कार को जब्त कर गंगाब्रिज पुलिस के हवाले कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










