Hajipur News : महनार में शौच करने गयी महिला के शरीर पर गिरा ठनका, मौत

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 19 Apr 2025 11:20 PM

विज्ञापन

महनार प्रखंड क्षेत्र की सरमस्तपुर पंचायत में शुक्रवार की सुबह पोती के साथ खेत में शौच करने गयी महिला की ठनके की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं उसके साथ गयी उसकी नौ वर्षीया पोती गीता कुमारी बाल-बाल बच गयी.

विज्ञापन

महनार. महनार प्रखंड क्षेत्र की सरमस्तपुर पंचायत में शुक्रवार की सुबह पोती के साथ खेत में शौच करने गयी महिला की ठनके की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं उसके साथ गयी उसकी नौ वर्षीया पोती गीता कुमारी बाल-बाल बच गयी. पोती के अनुसार ठनका गिरने के बाद दादी वहीं अचेत होकर गिर गयी और वह झटके से दूर जा गिरी. बाद में गीता कुमारी ने अपनी दादी को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं उठी तो उसने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. मृतका की पहचान भरहो गांव के वार्ड संख्या सात निवासी नागेंद्र पासवान की पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई है.

पूरी तरह झुलस गयी थी महिला, पोस्टमार्टम से इनकार

मृतक के घर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतका के सिर का बाल और साड़ी भी जली हुई थी. अब्दुल्ला चौक ओपी की पुलिस शव को कब्जे में ले ही रही थी कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. लोगों का कहना था कि घर में शौचालय होता तो उसकी जान नहीं जाती. वहीं, घटना को लेकर मृतका के पुत्र संतोष कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, पुत्री बबिता कुमारी, अनिता कुमारी सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए कहा गया, किंतु परिजनों ने इनकार कर दिया.

पूर्व में सरकारी सहायता नहीं मिलने से थे नाराज

परिजनों ने बताया कि परिवार में पांच साल पहले नागेंद्र पासवान के भतीजे देवेंद्र पासवान की नदी में डूबने से मौत हुई थी. काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया. आज तक इस गरीब परिवार को किसी तरह की कोई सरकारी सहायता नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन