Hajipur News : बिदुपुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 25 Mar 2025 6:55 PM

विज्ञापन

बिदुपुर प्रखंड के रहिमापुर पूर्वी टोला 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे के साथ 501 कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट, गंडक नदी के किनारे पहुंचीं. वहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और कलश में जल भरा.

विज्ञापन

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड के रहिमापुर पूर्वी टोला वार्ड संख्या नौ में जय बाबा मुसहरणी स्थान के पास आयोजित 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे के साथ 501 कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट, गंडक नदी के किनारे पहुंचीं. वहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और कलश में जल भरा. मुख्य आचार्य गोविंद झा, सहयोगी आचार्य नीरज कुमार झा, छोटे लाल झा, अमितेश झा, अंकित झा और नवनित झा ने नदी तट पर विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया. इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुए. यज्ञ मंडप में हरे कृष्ण, हरे राम, गौरी-शंकर, सीता-राम के चौबीस घंटे के अष्टयाम यज्ञ के साथ गौरी-गणेश पूजन और नवग्रह पूजन किया गया. यज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया. यज्ञ को सफल बनाने में अशोक कुमार सिंह, देवेंद्र पासवान, नागेश्वर सिंह, अशोक सिंह, नंद किशोर सिंह, राजू पंडित, ज्वाल सिंह, पप्पू सिंह, पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह, अरुण सिंह, सुबोध पासवान, सुजीत पासवान, प्रमोद पासवान और सुरेश पासवान समेत कई लोग सक्रिय भूमिका में नजर आये.

राम विवाह कीर्तन और भंडारे का आयोजन

यज्ञ का समापन 26 मार्च की रात को होगा, जिसके बाद समस्तीपुर की वीणा मिश्रा द्वारा राम विवाह कीर्तन प्रस्तुत किया जायेगा वहीं, 27 मार्च को चैता दो गोला तेरसिया के टुनटुन व्यास और सिवान की पूजा पांडेय के बीच मुकाबला होगा. यज्ञ के समापन के अवसर पर वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन