hajipur news. दो ट्रकों की टक्कर और तीन वाहन खराब होने से गांधी सेतु पर पांच घंटे तक भीषण जाम

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. दो ट्रकों की टक्कर और तीन वाहन खराब होने से गांधी सेतु पर पांच घंटे तक भीषण जाम

राज्यपाल व मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने की सूचना पर हरकत में आया प्रशासन, अधिकारियों ने पांच क्रेन की मदद से खराब वाहनों को सेतु से हटवा कर परिचालन कराया सामान्य

विज्ञापन

हाजीपुर . शनिवार को गांधी सेतु पर दो ट्रकों की टक्कर व तीन वाहनों के अलग-अलग स्थानों पर खराब हो जाने की वजह से भीषण जाम लग गया. करीब पांच घंटे तक लोग सेतु पर जाम की समस्या से जूझते रहे. इसी दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं कई अन्य राजनेताओं का काफिला गांधी सेतु से गुजरने की सूचना पर पुलिस अधिकारी सकते में आ गये.

एडीटीओ रुची प्रिया, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ ओम प्रकाश, ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार साह, गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, ट्रैफिक थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों के साथ गांधी सेतु पहुंथे और किसी तरह क्रेन से खराब वाहनों को सेतु से हटाकर ट्रैफिक क्लियर कराया. बताया जाता है कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री विधायक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के आये थे. जानकारी के अनुसार गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु के पाया संख्या एक तथा 21 के पास शनिवार की अहले सुबह पटना जाने वाली लेन पर दो ट्रकों की टक्कर हो गयी थी. वहीं, पाया संख्या 35 के पास एक ट्रक खराब होने के कारण हाजीपुर-पटना लेन पूरी तरह जाम हो गया. बताया गया कि टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गये. सेतु पर एक नंबर, 21 नंबर तथा 35 नंबर पाया के पास जाम लगने तथा पटना से हाजीपुर आने वाली लेन पर पाया संख्या एक के पास भी एक ट्रक खराब होने के कारण दोनों लेन पर जाम लग गयी.

सड़क जाम की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. वरीय अधिकारी के निर्देश पर आनन-फानन में पुलिस ने पांच क्रेन की सहायता से सभी क्षतिग्रस्त एवं खराब ट्रकों को सेतु से हटा कर लगभग पांच घंटे बाद यातायात परिचालन शुरु कराया गया.

जाम के कारण घंटों बस व अन्य वाहनों में फंसे रहे लोग

गांधी सेतु पर भीषण जाम लगने के कारण सबसे अधिक परेशानी बस एवं कार चालकों के साथ मरीज को लेकर पटना जाने वाली एंबुलेंस को हुई. कड़ी धूप एवं गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सेतु पर फंंसे यात्री बस में सवार लोग पानी के लिए भी तरसते रहे. वहीं हाई-वे जाम होने के कारण अधिकांश छोटे वाहन जेपी सेतु के रास्ते पटना के लिए निकलते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन