hajipur news. महनार महोत्सव में दी जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 08 Mar 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. महनार महोत्सव में दी जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक बिना सिंह और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण किया एवं विभिन्न स्टॉल की प्रदर्शनी की जानकारी ली

विज्ञापन

महनार. महनार महोत्सव के अवसर पर महोत्सव के समीप विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक बिना सिंह और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण किया एवं विभिन्न स्टॉल की प्रदर्शनी की जानकारी ली. महोत्सव स्थल पर आत्मा वैशाली, मनरेगा, शिक्षा विभाग, पीएचईडी, वन विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, सहकारिता विभाग, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, समेकित बाल विकास परियोजना महनार, सहदेई एवं देसरी की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. महनार, सहदेई एवं देसरी के शिक्षा विभाग की ओर से भी प्रदर्शनी लगायी गयी है.

एफएलएन किट और टीएलएम के माध्यम से दी शिक्षण की जानकारी

शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विद्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी एवं शिक्षक श्याम कुमार ने बच्चों को मिलने वाले एफएलएन किट और टीएलएम के माध्यम से शिक्षण आदि की जानकारी दी. मद्य निषेध विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शराबबंदी को लेकर जागरूक किया गया. इसके अलावा आत्मा, समेकित बाल विकास परियोजना एवं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग आदि के प्रदर्शनी स्टॉल पर भी सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलका के नेतृत्व में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन