हाजीपुर में सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, समाहरणालय के पास घंटों चला हंगामा

पति-पत्नी के बिच हाई वोल्टेज ड्रामा
हाजीपुर में एक पति-पत्नी का विवाद सड़क पर आ गया, जिससे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित हुआ. पुलिस के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Hajipur News: नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय परिसर और जिला परिषद कार्यालय के निकट शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद सड़क पर पहुंच गया. बीच सड़क पर हुए हंगामे के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस और समाहरणालय परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया.
शादी के बाद बढ़ा था मनमुटाव
जानकारी के अनुसार युवक और युवती की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए. युवक अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता था और परिवार से अलग होकर हाजीपुर में किराये के मकान में रहने लगा था.
बताया जा रहा है कि पति के इस रवैये से पत्नी और उसके परिजन काफी समय से परेशान थे.
पिता के साथ पहुंची पत्नी, सड़क पर किया सामना
शुक्रवार को पत्नी अपने पिता के साथ हाजीपुर पहुंची और जिला परिषद कार्यालय के पास युवक को देख लिया. इसके बाद उसने पति को रोककर सवाल-जवाब शुरू कर दिया. देखते ही देखते पति-पत्नी और ससुर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्नी अपने पति से साथ रहने और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर जवाब मांग रही थी. वहीं दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला.
भीड़ जुटी, पुलिस ने कराया हस्तक्षेप
सड़क पर हंगामा बढ़ने के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए. सूचना मिलते ही समाहरणालय परिसर और आसपास तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और भीड़ को हटाया.
पुलिसकर्मियों ने पति, पत्नी और उनके परिजनों को विवाद का समाधान कानूनी और पारिवारिक स्तर पर करने की सलाह दी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद शहर में इस पारिवारिक विवाद की चर्चा तेज हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Abhishek Kumar
अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










