वैशाली में जनता दरबार में पहुंचे 175 मामले, डीएम के समक्ष सबसे अधिक 81 परिवाद दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में फरियाद सुनते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने 175 परिवादों की सुनवाई की और अधिकारियों को सात दिनों के भीतर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Hajipur News: सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वैशाली जिले में जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न स्तरों पर कुल 175 आवेदनों का अवलोकन और निस्तारण किया गया.

विज्ञापन

डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 81 परिवाद

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. डीएम के समक्ष कुल 81 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं.

कई विभागों से जुड़े मामले पहुंचे

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस, अवर निबंधक कार्यालय, आवास, विद्युत, जिला आपूर्ति, आईसीडीएस, शस्त्र शाखा, स्वास्थ्य, जीविका, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य विभागों से संबंधित थीं.

सात दिनों में कार्रवाई का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता

डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता और गंभीरता बरतें, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े.

कई अधिकारी रहे मौजूद

जनता दरबार कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), जिला कल्याण पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन