वैशाली: जंदाहा में 20 सूत्री समिति की बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

जंदाहा प्रखंड में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Hajipur News: जंदाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं मुखिया अनुपलाल सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रशांत कुमार ने किया. बैठक में समिति के उपाध्यक्ष अमन गुप्ता, सभी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में प्रखंड क्षेत्र में सरकारी स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई. विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की जानकारी समिति के सदस्यों को दी.

सदस्यों ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी संचालन और जनहित में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए.

स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली समेत कई विभागों पर चर्चा

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, बाल विकास परियोजना, जन वितरण प्रणाली, मत्स्य एवं पशु संसाधन, कृषि, समाज कल्याण और पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई.

समीक्षा के दौरान सदस्यों ने योजनाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया. साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपाध्यक्ष अमन कुमार गुप्ता, सदस्य मनोज झा, शिव शंकर सिंह, सुबोध कुमार सिंह, मुकेश राय, मो. नौशाद, सरवन साहनी, वीरेंद्र कुमार सिंह, शिवपूजन चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, अनीता पटेल और फागुनी माझी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

इसके अलावा अंचलाधिकारी रवि शंकर, कृषि पदाधिकारी ओम नारायण, सहायक विद्युत अभियंता विवेक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भारती गुप्ता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुन्ना कुमार, प्रखंड नाजिर मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन