देसरी में सेवानिवृत्त बीएओ राकेश कुमार को भावभीनी विदाई, कर्मियों ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
फोटो प्रखंड कृषि पदाधिकारी को विदाई देते कर्मी  | Prabhat Khabar Network

फोटो प्रखंड कृषि पदाधिकारी को विदाई देते कर्मी

देसरी प्रखंड कार्यालय में बीएओ राकेश कुमार के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

देसरी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) राकेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

कार्यकाल को बताया प्रेरणादायी

कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक सदानंद सिंह ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राकेश कुमार का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है. उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया. उनके योगदान और कार्यशैली को विभाग के कर्मी लंबे समय तक याद रखेंगे.

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने राकेश कुमार के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्य और व्यवहार से लोगों के दिलों में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि होती है.

कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी (सीओ) कुमारी आंचल, अमरेश कुमार, अमरजीत, काली राय, मनोज कुमार, कमल कुमार सहित कृषि विभाग और प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे. सभी ने राकेश कुमार को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन